check_iconFact Checked

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे | Pregnancy Me Apple Khane Ke Fayde

गर्भावस्था के दौरान शिशु का पोषण आप पर निर्भर करता है। इसलिए, आपके लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी है। इस दौरान, डॉक्टर खासकर फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। जब बात आती है फलों के सेवन की, तो कई लोग सलाह देते हैं कि सेब जरूर खाना चाहिए। बेशक, सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन क्या गर्भावस्था में इसे खाना चाहिए? अगर आप भी सेब को लेकर संशय में हैं, तोमाॅमजंक्शनके इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल के जरिए हम सेब से जुड़े सवालों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

सबसे पहले हम बता रहे हैं कि गर्भावस्था में सेब खाना सुरक्षित है या नहीं।

In This Article

क्या गर्भावस्था के दौरान सेब खाना सुरक्षित है?

सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह विटामिन-ए व सी और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है(1)। सेब में पाए जाने वाले इन सभी पोषक तत्वों के कारण गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु को भी पर्याप्त पोषण मिल जाता है(2)। ध्यान रहे कि आप सेब को अच्छी तरह से धोकर खाएं। साथ ही इसके बीज का सेवन न करें, क्योंकि इसमें साइनाइड पाया जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक है(3)

गर्भावस्था में सेब खाने की मात्रा कितनी होनी चाहिए, उसके लिए आर्टिकल का अगला भाग पढ़ें।

गर्भावस्था के दौरान एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए?

बेशक, सेब फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।एक मध्यम आकार के सेब का प्रतिदिन सेवन गर्भावस्था के दाैरान आपको और आपके होने वाले शिशु को पर्याप्त पोषण देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचा सकता है(2)

लेख के अगले हिस्से में बताया जा रहा है कि सेब का सेवन कब करना सुरक्षित है।

मुझे गर्भावस्था के दौरान सेब कब खाना चाहिए? | Pregnancy Me Apple Kab Khana Chahiye

जैसा कि आपको लेख में पहले भी बताया जा चुका है कि गर्भावस्था के दौरान सेब खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है(2)। डॉक्टर भी गर्भवती महिला को पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए प्रतिदिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं। वहीं, इसके सेवन के लिए किसी खास समय का कोई सुझाव नहीं दिया जाता है। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि संपूर्ण गर्भावस्था के दौरान संतुलित मात्रा में इसका उपयोग लाभकारी साबित हो सकता है। फिर भी आप इसे खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें।

सेब के फायदे बताने से पहले यहां हम आपको सेब के पोषक तत्वों की जानकारी दे रहे हैं।

सेब के पौष्टिक तत्व

यहां हम बता रहे हैं कि सेब में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और उनकी मात्रा कितनी होती है(1):

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी 85.56 ग्राम
ऊर्जा 52 कैलोरी
प्रोटीन 0.26 ग्राम
फैट 0.17 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 13.18 ग्राम
फाइबर 2.4 ग्राम
शुगर 10.39 ग्राम
मिनरल्स
कैल्शियम 6 मिलीग्राम
आयरन 0.12 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 5 मिलीग्राम
फास्फोरस 11 मिलीग्राम
पोटैशियम 107 मिलीग्राम
सोडियम 1 मिलीग्राम
जिंक 0.04 मिलीग्राम
विटामिन
विटामिन सी 4.6 मिलीग्राम
थायमिन 0.017 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन 0.026 मिलीग्राम
नियासिन 0.091 मिलीग्राम
विटामिन-बी 6 0.041 मिलीग्राम
फोलेट 3 मिक्रोग्राम
विटामिनए,雷 3 माइक्रोग्राम
विटामिन-ए, आईयू 54 आईयू
विटामिन ई 0.18 मिलीग्राम
विटामिन-के 2.2 माइक्रोग्राम
लिपिड्स
फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड 0.028 ग्राम
फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड 0.007 ग्राम
फैटी एसिड टोटल पोलीअनसैचुरेटेड 0.0051 ग्राम

आइए, अब जान लेते हैं कि गर्भावस्था में सेब किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है।

गर्भावस्था में सेब के फायदे | Pregnancy Me Apple Khane Ke Fayde

आप यह तो जान गए कि गर्भावस्था में सेब खाया जा सकता है। अब हम यहां विस्तार से बता रहे हैं कि यह गर्भावस्था में किस प्रकार फायदेमंद है।

  1. एनीमिया से बचाव करे:आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।वहीं, फोलेट की कमी भी इस परेशानी को बढ़ा सकती है। ऐसे में भ्रूण का वजन सामान्य से काफी कम होना संभव है(4)। इस स्थिति में सेब का सेवन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कारण यह है कि सेब में आयरन के साथ ही फोलेट भी मौजूद होता है(1)। इस कारण ऐसा माना जा सकता है कि सेब का सेवन एनीमिया की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है।
  1. प्रतिरक्षाप्रणालीमेंसुधारकरे:गर्भावस्था के दौरान गर्भवती और भ्रूण को संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर हो, तो संक्रमण से बचा जा सकता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सेब फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत होता है(1)। विटामिन-सी में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के गुण पाए जाते हैं(5)
  1. अच्छेपाचनकेलिए:गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन आपकी पाचन क्षमता को सुधारने के साथ ही पेट से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है(1)फाइबर आंतों की सफाई के साथ-साथ पाचन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है(6)
  1. हृदय को स्वस्थ रखने के लिए:गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन आपके हृदय को भी स्वस्थ रखने में कारगर हो सकता है। इसमें पॉलीफेनोल और फाइबर का समृद्ध स्रोत पाया जाता है, जो आंतों की समस्या के साथ-साथ हृदय की कई परेशानियों को भी दूर करने में फायदेमंद हो सकता है(7)
  1. श्वाससंंबंधीरोगों को दूर करे:गर्भावस्था में कई बार संक्रमण या फिर अन्य कारणों से फेफड़े और श्वास संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, सेब फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल्स का अच्छा स्रोत होता है। सेब में पाए जाने वाले ये घटक अस्थमा को दूर करने के साथ ही ब्रोन्कियल (सूक्ष्म श्वासनलिका) और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर करते हैं(8)
  1. मधुमेह में फायदेमंद:गर्भावस्था में सेब का सेवन इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह विटामिन ई का अच्छा स्रोत है(1)। अगर विटामिन-ई का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो गर्भावस्था के दौरान होने वाली मधुमेह की समस्या से बचा जा सकता है(9)
  1. कैंसर की रोकथाम करे:सेब फाइटोकेमिकल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेल के डीएनए को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचा सकते हैं।ऑक्सिडेटिवस्ट्रेसकेकारणकैंसरकीसमस्याहोसकतीहै।इसके अलावा, सेब में पाए जाने वाले ये घटक कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने और मौजूदा कैंसर की कोशिकाओं के प्रसार को रोक सकते हैं(10)
  1. संक्रमण को रोके:सेब में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन भी होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा, शरीर के अंदर सूजन पैदा करने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स को रोकने में भी सहायता करते हैं(11)
  1. पथरी की समस्या को रोकने के लिए:जब बाइल यानी पित्त में कोलेस्ट्रोल इकट्ठा होकर जम जाता है, तो यह पथरी का रूप लेने लगता है। गर्भावस्था के दौरान यह स्थिति खतरनाक होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए फाइबर से भरपूर आहार फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि फाइबर कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं, सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सेब का सेवन गर्भावस्था के दौरान कोलेस्ट्रोल के कारण बनने वाली पथरी की समस्या से बचा सकता है(11)
  1. दस्त से छुटकारा पाने के लिए:गर्भावस्था में दस्त होना आम बात है(12)। इस समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त आहार की सलाह दी जाती है।फाइबर का सेवन मल को ठोस कर दस्त को दूर करने में कारगर माना गया है।वहीं, सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली इस समस्या को दूर किया जा सकता है(13)

सेब के फायदों के बाद अब हम बता रहे हैं कि इस फल का अधिक सेवन करने से नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान सेब के अधिक सेवन के साइड-इफेक्ट

अधिकता हर चीज की नुकसानदायक होती है और गर्भावस्था में तो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सेब खाने से क्या हो सकता है :

  • सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज से राहत दिलाता है। वहीं, इसे अधिक मात्रा में लेने से पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या हो सकती है(13)
  • सेब में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है(1)। सेब के रूप में किया गया कार्बोहाइड्रेट का सेवन आपके रक्त में मौजूद ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे आपको डायबिटीज हो सकती है(14)
  • सेब में पाई जाने वाली कैलोरी की ज्यादा खपत आपके वजन को बढ़ाने का कारण बन सकती है।आप जितने ज्यादा सेब का सेवन करेंगे, उतना ज्यादा आपके वजन में इजाफा होने का खतरा बना रहता है(15)
  • सेब विटामिन-ए का अच्छा स्रोत होता है(1)। सेब के रूप में विटामिन-एक का अधिक सेवन गर्भावस्था में हानिकारक हो सकता है। इससे हो वाले बच्चे को हृदय की समस्या, समय से पहले जन्म और गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है(16)
  • सेब खाने से कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी में गैस या पेट में भारीपन की समस्या भी हो सकती है। अगर किसी गर्भवती को ऐसा होता है, तो सेब का सेवन सीमित मात्रा में करें।

सेब के बारे में और जानकारी के लिए पढ़ते रहें यह आर्टिकल।

क्या हरे सेब लाल सेब जीतने ही पौष्टिक होते हैं?

हां, दोनों तरह के सेब फायदेमंद होते हैं। लाल सेब के मुकाबले में हरे सेब खाने में कुरकुरे और थोड़े खट्टे होते हैं।इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है।साथ ही यह वजन को नियंत्रित करने में कारगर होता है। यह रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित कर सकता है(17)

कहा जाता है कि रोजाना एक सेब आपको बीमारियों से दूर रख सकता है और आपको यह आर्टिकल पढ़कर भी समझ आ गया होगा। सेब का सेवन करने से पहले एक बात जरूर ध्यान में रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। बेशक, यह फायदेमंद है, लेकिन अच्छा रहेगा कि आप इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह कर लें। इस लेख को दूसरों के साथ शेयर कर प्रेगनेंसी में सेब के सेवन से जुड़ी जानकारियों से सबको अवगत कराएं।

References:

MomJunction's articles are written after analyzing the research works of expert authors and institutions. Our references consist of resources established by authorities in their respective fields. You can learn more about the authenticity of the information we present in oureditorial policy.
Was this article helpful?
The following two tabs change content below.